76 कैडेट्स ने ए सर्टिफिकेट की परीक्षा दी
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में लाला जगदीश प्रसाद तथा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर के 76 कैडेट्स ने ए सर्टिफिकेट की परीक्षा दी।
82 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र कुमार मलिक एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल बकुल गोसाई के दिशा निर्देशन में परीक्षा हुई। एनसीसी अधिकारी राजकमल वर्मा , स्वदेश वर्मा , अर्चना शर्मा , सूबेदार मेजर गुरप्रीत सिंह , बीएचएम हरबंस सिंह, हवलदार सुरेश कुमार ने विशेष योगदान दिया। परीक्षा के साथ-साथ कैडेट्स की प्रयोगात्मक परीक्षा भी हुई। जिसमें उनसे ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग ,मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट व बैटल क्राफ्ट के बारे में अधिकारियों ने प्रश्न पूछे , जिनके जवाब कैडेट्स ने दिए। भागवंती सरस्वती विद्यामंदिर की प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने बताया कि एनसीसी देश की द्वितीय रक्षा प्रणाली होती है , जिससे देश को अच्छे सैनिक अधिकारी व सेना के जवान मिलते हैं।