फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   75 thousand robbed from commercial worker near Jhansi Rani

झांसी रानी के पास वाणिज्य कर्मचारी से 75 हजार लूटे

Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
75 thousand robbed from commercial worker near Jhansi Rani
झांसी रानी के पास वाणिज्य कर्मचारी से 75 हजार लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर तीन घंटे में लूट की दो घटनाओं से सनसनी फैल गई। झांसी रानी चौक के निकट वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी से 75 हजार की नगदी लूट ली गई। वहीं, साकेत कॉलोनी में केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष की पत्नी से पर्स लूट लिया गया।

शहर के बसंत विहार निवासी पवन कुमार सिटी सेंटर स्थित वाणिज्य कर विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। 14 फरवरी को पवन की बेटी की सगाई है, जिसके लिए वह कोर्ट रोड स्थित देना बैंक स्थित अपने खाते से 75 हजार रुपये निकालकर लाया था। रुपये निकालने के बाद पवन पैदल ही ऑफिस लौटते हुए जब झांसी रानी चौक के पास फायर ब्रिगेड वाली गली में पहुंचा, पीछे से साइकिल पर आए दो युवकों ने उसे टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसे उठाने की जुगत कर आरोपियों ने थैले से 75 हजार की नगदी साफ कर दी और फरार हो गए। कुछ देर बाद पवन ने शक होने पर थैला चेक किया तो नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। उधर, घटना के करीब दो घंटे बाद ही साकेत कॉलोनी में महिला से पर्स लूट लिया गया। साकेत कॉलोनी निवासी जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चौहान की पत्नी विनीता सिंह स्वास्थ्य विभाग में नामित सदस्य हैं। बृहस्पतिवार को वे विभाग से पैदल घर लौट रहीं थीं। साकेत कॉलोनी में मेन रोड पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में 15 हजार की नगदी, मोबाइल और सरकारी कागजात थे। आरोप है कि घटनास्थल से साकेत चौकी महज 30 मीटर की दूरी पर है, लेकिन शोर मचाने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित दवा विक्रेता सिविल लाइंस थाने जा पहुंचे, जिसकी जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed