{"_id":"673ceff271eee3b491003cb6","slug":"75-suspected-cases-of-cancer-after-screening-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-134235-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्क्रीनिंग के बाद कैंसर के 75 संदिग्ध मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्क्रीनिंग के बाद कैंसर के 75 संदिग्ध मामले
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 95 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग के दौरान 75 लोगों में मुंह के कैंसर की आशंका जताई गई। जबकी 625 लोगों में हायपरटेंशन और 580 में सीओपीडी यानी क्रोनिक आब्सट्रक्टिव पल्मनरी डिजीज के लक्षण पाए गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को रेफर करते हुए आवश्यक जांच की सलाह की गई।
शासन के निर्देश पर एक से 31 अक्तूबर तक जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत गैर संचारी रोगों जैसे कैंसर, सीओपीडी, हायपरटेंशन और मधुमेह के रोगियों का पता लगाने के लिए भी स्वास्थ्य विभागों की टीमों को निर्देशित किया गया था। अभियान के तहत जनपद में स्वास्थ्य विभाग की 2100 से अधिक टीमों ने घर-घर भ्रमण किया। इस दौरान 95 हजार से अधिक लोगों की लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग की गई। लोगों को संचारी और गैर संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए सचेत किया गया। इस दौरान 11 से 31 अक्तूबर दस्तक अभियान भी चलाया गया।
ढाई माह तक स्क्रीनिंग कराकर जुटाया बीमारों का आंकड़ा
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के एक माह के साथ ही उससे पहले करीब डेढ माह तक भी स्वास्थ्य विभागों ने स्क्रीनिंग अभियान चलाया। घर-घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 95219 लोगों की स्क्रीनिंग की तो उनमें से 625 लोगों में हायपरटेंशन के लक्षण पाए गए। जबकी 94653 लोगों की स्क्रीनिंग में 75 लोगों में मुंह के कैंसर के लक्षण मिले। वहीं 94528 लोगों की शुरुआती जांच में 580 लोगों में सीओपीडी के लक्षण पाए गए। अभियान के तहत 42916 लोगों में से 18 में मधुमेह के लक्षण मिले। सभी को चिकित्सकों की सलाह और अग्रिम जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र रैफर किया गया।
विज्ञापन
अभियान के तहत किये गए विभिन्न क्रियाकलाप
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नालियों में सफाई, झाड़ियों की कटाई-छटाई, स्कूलों में विभन्नि प्रकार के क्रियाकलाप, ओडीएफ एवं दस्तक अभियान के तहत घरों का भ्रमण आदि किया गया। इसके बाद इन सभी बिंदुओं पर मानक अनुसार आंकलन किया गया। उसके उपरांत जनपद के स्वास्थ्य विभाग को 100 में से 100 अंक प्रदान किये गए थे।
जांच से बीमारी पनपने से पहले उपचार में मिलेगी सहायता : डाॅ. एमएस फौजदार
सीएमओ डा. एमएस फौजदार का कहना है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर भ्रमण कर लक्षणों के आधार पर लोगों की सक्रीनिंग की। इस दौरान जिन लोगों में गैर संचारी रोगों के जरा भी लक्षण मिले उन्हें आगे की जांच के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों पर रैफर किया गया। इससे समय रहते बीमारी के उपचार में सहयाता मिलेगी।