{"_id":"606df6548ebc3ec4487ae7c3","slug":"75-new-infections-were-found-including-three-captives-muzaffarnagar-news-mrt533460350","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बंदी समेत 75 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बंदी समेत 75 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना जांच केद्र पर सैम्पल देने पहुचें लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
तीन बंदी समेत 75 नए संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण रुक नहीं पा रहा है। बुधवार को 75 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन बच्चे, 47 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। शहर में सबसे अधिक 43 केस पाए गए। कवाल जेल के तीन बंदी भी संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित लोगों में से 61 लोग संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, जबकि 14 मरीज रैंडम जांच में मिले है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़ कर 457 हो गई है।
कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। फिर भी नागरिक गंभीर नहीं है। लापरवाही बरत रहे हैं। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 732 सैंपल आए, जिनमें से 33 लोग पॉजिटिव आए है। रैपिड एंटीजन जांच में 40 लोग संक्रमित मिले तथा दो मरीज प्राईवेट लैब से पॉजिटिव आए है। शहर में 43, शहर से लगे देहात में 14 मरीज, खतौली में नौ, चरथावल में तीन, जानसठ में तीन, बघरा में एक, पुरकाजी में एक, शाहपुर में एक मरीज मिला है।
शहरी क्षेत्र में नई मंडी में छह, रामपुरी में चार, ब्रहमपुरी में दो, एकता विहार में तीन, इंदिरा कालोनी में तीन, भरतिया कालोनी में तीन, नार्थ सिविल लाइन में दो, अलमासपुर में दो, आदर्श कालोनी में दो, मुस्तफाबाद में दो, आदर्श कालोनी में तीन, लाल बाग में तीन, दाल मंडी में तीन मरीज मिले हैं। इनके अलावा अन्य मोहल्लों में भी संक्रमित पाए गए हैं। सात मरीज ठीक भी हुए है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9298 पहुंच गया है, जिसमें से 8723 मरीज ठीक हो चुके है।
विज्ञापन
2972 ने लगवाया कोरोना का टीका
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में बुधवार को 2972 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 2813 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 159 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
डॉ एमएस फौजदार सीएमओ बने
मुजफ्फरनगर। शासन ने मेरठ के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार को नया सीएमओ नियुक्त किया है। डॉ फौजदार पूर्व में खतौली सीएचसी के प्रभारी रह चुके है। डॉ प्रवीण चोपड़ा के सेवानिवृत्त होने पर डॉ एसके अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार देख रहे थे।