{"_id":"5ff35d1f8ebc3e08bc198613","slug":"75-buses-will-be-operated-on-makar-sankranti-muzaffarnagar-news-mrt5189083135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर 75 बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर 75 बसों का होगा संचालन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर डिपो में खड़ीं रोडवेज बसें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति पर 75 बसों का होगा संचालन
मुजफ्फरनगर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने हरिद्वार कुंभ के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कुंभ से निगम को अच्छी आय की उम्मीद है। मकर संक्रांति पर होने वाले स्नान को लेकर स्थानीय डिपो से 75 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी वर्ष हरिद्वार कुंभ का आयोजन होगा। वैसे कुंभ का पहला शाही स्नान 11 मार्च महाशिवरात्रि को होगा। चार शाही स्नान 27 अप्रैल तक होंगे। इसी माह 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर भी काफी बड़ा स्नान का आयोजन हरिद्वार में होगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के श्रद्धालु मुजफ्फरनगर जनपद से होकर ही निकलते हैं। ऐसे में हरिद्वार कुंभ को लेकर परिवहन निगम ने भी तैयारी प्रारंभ कर दी है। कोरोना काल के चलते यह पहला ऐसा अवसर होगा, जब निगम को काफी अच्छी आय होने की उम्मीद है। फिलहाल 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व को लेकर परिवहन निगम के अफसरों ने लक्ष्य निर्धारित किया है। डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार कुंभ हमारे लिए भी बड़ा आयोजन है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। मकर संक्रांति के स्नान को लेकर डिपो के बेडे में निगम की शामिल 140 बसों से 75 बसों को हरिद्वार चलाया जाएगा। जनपद के लोकल मार्गों और कस्बों के अलावा दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, आगरा, मथुरा, वृंदावन आदि स्थानों से सीधी बस सेवा हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी। यात्रियों की उपलब्धता यदि ज्यादा रही तो अन्य मार्गो की बसों को भी हरिद्वार भेजा जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एआरएम ने बताया कि लंबी दूरी की बस पर दो चालक रहेंगे। हरिद्वार से जहां की भी ज्यादा सवारी मिलेगी, बस को वहीं पर ले जाया जाएगा।
अब मासिक पास सातों दिन बनेगा
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो पर अब मासिक पास (एमएसटी) सप्ताह के सातों दिन बनेगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि पहले मंगलवार को अवकाश रहता था तथा बाकी छह दिन दोपहर 12 बजे से चार बजे तक ही मासिक पास बनाया जाता था। अब यात्रियों की सुविधा के लिए रोजाना सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बाद चार बजे तक मासिक पास बनाया जाएगा। सातों दिन पास बनाए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
तीन ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटेगी
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार कुंभ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दस जनवरी से आठ ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से तीन ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन से होकर जाएंगी। पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस और ओखा-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन दस महीने बाद फिर से पटरी पर दौड़ेगी। इनमें ओखा साप्ताहिक ट्रेन है, बाकी प्रतिदिन आएगी। इन ट्रेनों के संचालन से स्थानीय यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।