फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   732 Corona warriors vaccinated in the district

जिले में 732 कारोना योद्घाओं का लगा टीका

Thu, 11 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
732 Corona warriors vaccinated in the district
जिले में 732 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को जनपद के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं का टीकाकरण किया गया। 13 केंद्रों पर टीका लगाया गया। पुलिस, राजस्व विभाग, नगर पालिका, पंचायत राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। बृहस्पतिवार को 2530 लोगों को टीकाकरण होना था, जिसके सापेक्ष 732 लोगों ने ही टीका लगवाया। टीकाकरण का प्रतिशत 29 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को भी टीकाकरण होगा। दो दिन चलने वाले इस अभियान में करीब 5139 अधिकारियों और कर्मचारियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से टीकाकरण प्रारंभ हुआ। इस दौरान सुरक्षा के इंतजामों के साथ-साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया। टीकाकरण करवाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पहले ही पोर्टल पर रजिस्टर्ड किए जा चुके थे। हर टीकाकरण केंद्र पर तीन कमरों की व्यवस्था की गई है। पहला कमरा वेटिंग रूम, दूसरे कमरे में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति को तीसरे कमरे में 30 मिनट तक रोका गया, ताकि अगर कोई साइड इफेक्ट हो तो तुरंत उसका निदान किया जा सके। हालांकि, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, फिर भी पूरी तरह एहतियात बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को बुढ़ाना में 64, जानसठ में 90, मेघाखेड़ी में 67, मोरना में 34, गालिबापुर खतौली में 29, पुरकाजी में 52, शाहपुर में 34, जिला महिला अस्पताल एवं जिला अस्पताल में 362 लोगों को सहित कुल 732 को टीका लगाया गया। इसी प्रकार शुक्रवार को भी जनपद में 13 केंद्रों पर 2609 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण
---------------------
क्रम केंद्र लक्ष्य टीकाकरण
1. मोरना 78 34
2. बुढ़ाना 125 64
3. जानसठ 220 90
4. गालिबपुर 100 29
5. मेघाखेड़ी 352 67
6. पुरकाजी 103 52
7. शाहपुर 91 34
8. जिला अस्पताल 1491 362
-------------------------------------
योग 2530 732
कोरोना के तीन नए मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। शहर में बृहस्पतिवार को कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं, जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 242 सैंपल की रिपोर्ट आई, जो सभी नेगेटिव आई। एंटीजन टेस्ट में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर में तीन मरीज पाए गए। इंदिरा कालोनी, जनकपुरी और मुस्तफाबाद में मरीज मिले। जबकि दो मरीज ठीक होने पर उनकी छुट्टी की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोरोना के 8622 केस मिल चुके है, जिनमें से 8472 मरीज ठीक हो गए है। अभी 40 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पुलिस लाइन में टीकाकरण करते स्वास्थकर्मी।

पुलिस लाइन में टीकाकरण करते स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुलिस लाईन में टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाते पुलिसकर्मी।

पुलिस लाईन में टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाते पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed