{"_id":"684570bc8b8ad0aaea0183e1","slug":"73-patients-were-examined-and-given-medicines-in-t73-patients-were-examined-and-given-medicines-in-the-health-fairhe-health-fair-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-147432-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य मेले में 73 मरीजों की जांच, दवाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य मेले में 73 मरीजों की जांच, दवाई दी
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार की देखरेख में क्षेत्र के गांव सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर, रामराज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 73 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनको दवाई का वितरण किया।
इस दौरान पीएचसी स्टाफ ने महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी और सामग्री वितरित की। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए। 31 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी स्वास्थ्य मेले में की गई।
इस दौरान डॉ. अजय, डॉ. नदीम, डॉ. सुषमा शर्मा, अब्दुल कलीम, गंभीर, जावेद आदि ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया।
स्वास्थ्य मेले में 37 मरीजों की जांच
पुरकाजी। क्षेत्र की गांव शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले में बुखार, जुकाम, सर्दी, खांसी, एलर्जी, मधुमेह, चर्म रोग, रक्तचाप व गर्भवती महिलाओं समेत 37 मरीज पहुंचे। मेले में डॉ. अरुण कुमार, फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा, पवन जाटव, नीलम देवी आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।