फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   72 centers proposed for board exam, centers without finance will be investigated

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बोर्ड परीक्षा के लिए 72 केंद्र प्रस्तावित, वित्तविहीन केंद्रों की होगी जांच

Tue, 05 Dec 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
72 centers proposed for board exam, centers without finance will be investigated
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों पर मंथन किया गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने चारों तहसील के एसडीएम को वित्तविहीन विद्यालयों की जांच करने के निर्देश दिए। जिला माध्यमिक विभाग ने 72 प्रस्तावित केंद्रों की सूची डीएम के समक्ष रखी थी। केंद्रों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 23 नवंबर को बोर्ड परीक्षा के लिए 75 केंद्र प्रस्तावित कर आपत्ति मांगी थी। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 80 आपत्तियां आई थीं। जिनका निस्तारण करते हुए विभाग की ओर से 72 केंद्रों प्रस्तावित किए गए। जिनमें 60 अशासकीय सहायता प्राप्त, चार राजकीय और आठ वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। सोमवार को विकास भवन सभागार में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बैठक की। जिसमें प्रस्तावित केंद्रों पर मंथन किया गया। डीएम ने चारों तहसील के एसडीएम को सभी प्रस्तावित वित्तविहीन विद्यालयों की जांच के निर्देश दिए और अगली बैठक में रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, बीएसए शुभम शुक्ला, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्यागी, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार और परीक्षा प्रभारी भारत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed