{"_id":"5c51f057bdec2273771f2a50","slug":"71548873815-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों के निरस्तीकरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों के निरस्तीकरण का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दुकानों के निरस्तीकरण का विरोध
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनरतले शहर के राशन डीलर ने डीएसओ ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया। शहर में राशन की दुकानों के निरस्तीकरण का विरोध किया गया।
ई-पॉस मशीन से राशन वितरण के दौरान एक ही आधार कार्ड से बीस हजार से अधिक बार राशन लिए जाने के बाद घोटालें में फंसी शहर की 98 दुकानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। इस मामले की जांच प्रदेश स्तर पर चल रही है। इसी बीच इन सभी दुकानों को निरस्त कर नई दुकानों की आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सस्ता गल्ला व्यापार संघ ने इसका विरोध किया है। उद्योग व्यापार संगठन के बैनरतले डीएसओ ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया। डीएसओ को इस संबंध में एक ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में दुकानों को निरस्त करने की प्रक्रिया का विरोध किया गया। यह भी कहा कि घोटाले में दुकानदारों से ज्यादा जिम्मेदार अधिकारी हैं। जब दुकान निरस्त कर दी गई है तो अधिकारी ड्यूटी क्यों कर रहे हैं। यह भी चेतावनी दी कि यदि रिक्तियां रद्द नहीं की गई तो राशन डीलर आमरण अनशन पर बैठेंगे। कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, बलविंद्र सिंह, पवन वर्मा, जितेंद्र संगल, ओमप्रकाश गांधी, एजाज खान, आसिफ खान, जयपाल सिंह, अनिल जैन, कमल सिंह, राम अवतार, दानिश कुरैशी आदि शामिल रहे।