{"_id":"5c436c43bdec224a611c0572","slug":"71547922499-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल्स के माध्यम से गणित को बनाया रूचिकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल्स के माध्यम से गणित को बनाया रूचिकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल्स के माध्यम से गणित को बनाया रुचिकर
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल पटेलनगर के छात्रों ने मॉडल्स के माध्यम से गणित को रुचिकर बनाकर प्रस्तुत किया। छात्रों के मॉडल को सभी लोगों ने सराहा।
स्कूल प्रांगण में गणित पर भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएवी कॉलेज गणित विभागाध्यक्ष शशी शर्मा, डॉ जेपी आर्य ने किया। छात्र-छात्राओं ने गणित विषय को विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से सरल बनाने का प्रयास किया। भौतिक विज्ञान एवं गणित के सम्मिश्रण से चार खंभों पर टिका एक पुल तैयार किया, जिसमें यह भी दर्शाया गया कि यदि रस्सी को ढीला छोड़ दिया जाए तो वह किस प्रकार का आकार लेगी। गणित का उपयोग हम अपने रोजमर्रा के जीवन में भी करते हैं, किंतु हमें इसका आभास नहीं होता। बॉल फेंकते समय, झूलने वाले पुलों पर, हीटर के प्रयोग में, गाड़ियों की हेडलाइट में, फव्वारों आदि में। त्रिकोणमिति एवं चतुर्थ कोणीय व आर्किमीडज के सिद्धांतों का ज्यामीतिय आकृतियों में उपयोग तथा महान गणितज्ञ पाइथागोरस के सिद्धांतों प्रमेय, संचय प्रायोगिक आदि का बड़े ही आकर्षक रूप में प्रदर्शन किया गया। आकृतियों के द्वारा गणित भवन का दृश्य दर्शनीय रहा। दूसरी ओर स्वादिष्ट व्यंजनों ने भी सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। छह सदनों में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक सपना कुमार, मृदुला रहीं। कक्षा पांच से आठ तक रंगोली प्रतियोगिता एवं पुष्प सज्जा प्रतियोगिता हुई। यातायात जागरूकता के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।