{"_id":"5c0eab6fbdec22413f5da685","slug":"71544465263-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्मचारी ने आमरण अनशन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कर्मचारी ने आमरण अनशन की चेतावनी दी
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खतौली। नगर पालिका परिषद से टीसी के पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बकाया देयों का भुगतान नहीं होने पर आज से पालिका में आमरण अनशन पर बैठने की पालिका चेयरमैन को चेतावनी दी है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेश कुमार शर्मा ने पालिका में पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि वह पालिका से टीसी के पद से 30 जून 2016 को सेवानिवृत्त हो गए थे। दो वर्ष बाद भी उसका पालिका से एसीपी व उपार्जित अवकाश व ग्रेच्युटी, बकाया पेंशन, सात प्रतिशत महंगाई राहत, पेंशन का एरियर तथा बकाया पीएफ का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उसने इस संबंध में कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया था। इस संबंध में दो बार समझौता वार्ता भी हुुई, लेकिन भुगतान करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। चेतावनी दी कि अगर उसका भुगतान नहीं किया गया तो वह मंगलवार से पालिका मेें आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगा।