फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके

छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके

Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके
छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में राजस्थानी लोकगायक बुंदू खान लांगा का जादू श्रोताओं के सिर चढ़ कर बोला । सिंधी सारंगी, मोरसिंग, खड़ताल और ढोलक आदि के साथ राजस्थान जीवंत हो उठा। विद्यार्थियों ने कलाकारों को तब तक कार्यक्रम खत्म नहीं करने दिया, जब तक उनसे लोकप्रिय राजस्थानी गीत नहीं सुन लिए।
स्पिक मैके की विरासत शृंखला 2018 के तहत डीएस पब्लिक स्कूल में राजस्थानी लोक संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें विख्यात कलाकार उस्ताद बुंदू खान ने शिरकत की । पारंपरिक गीतों और सिंधी सारंगी, खड़ताल तथा मोरसिंग जैसे वाद्ययंत्रों को पहली बार देख सुन रहे श्रोताओं के लिए कार्यक्रम किसी जादू से कम नहीं रहा । उस्ताद बुंदू खान ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना गजानन महाराज सब्बा में रंग बरसाओं से किया। राजस्थानी पगड़ी से सुसज्जित कलाकारों ने खुले गले से बुलंद आवाज में पहली प्रस्तुति से ही श्रोताओं को मोह लिया। राजस्थान की पहचान केसरिया बालम, निबुड़ा-निबुड़ा, चला चला रे ड्राइवर गाड़ी हौले हौले जैसे लोकप्रिय गीत सुनकर दर्शक झूम उठे। बुन्दू खान लांगा ने बताया कि अच्छी बात है कि हमारे कुछ गीत फिल्मों में आ गए, जिसकी वजह से हिंदुस्तान उन्हें पहचानने लगा है, लेकिन वे असल में उनके ही गीत हैं । उन्होंने इन गीतों को फिल्मी अंदाज से हटकर अपने असली रूप में प्रस्तुत किया। विश्वभर में अपनी कला का जलवा बिखेर चुके इन कलाकारों ने सूफियाना कलाम भी पेश किए, जिसमें अमीर खुसरो की रचना छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाके तथा दमा दम मस्त कलंदर से एक अलग ही माहौल बन गया। कलाकारों ने विदाई गीत जिसे चिरमी तथा गोरबंद लाडली लुमा झूमा म्हारो गोरबंद नखरारो जैसे ठेठ पारंपरिक गीत भी प्रस्तुत किए। खड़ताल और मोरसिंग की जुगलबंदी पर दर्शकों की देर तक तालियां बजती रही।
विज्ञापन

बुंदू खान लांगा के साथ गायन पर सिकंदर खान, असलम खान, हारमोनियम पर सिकंदर खान, ढोलक पर समंदर खान, खड़ताल पर सोनू खान, सारंगी पर आसीम खान तथा हबीब खान ने मोरसिंग पर बेहद खूबसूरत संगत प्रदान की। इससे पूर्व, कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन की औपचारिकता विद्यालय के चेयरमैन एस एल शर्मा, मैनेजर सुधीर शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा, प्रशासक गगन शर्मा, मूनलाइट पब्लिक स्कूल के निदेशक अनिल आर्य ने की। गगन शर्मा ने कलाकारों तथा स्पिक मैके का आभार व्यक्त किया। आरएम तिवारी, डॉ कमलकांत, डॉ विनीता, मृदुला, नीति, गरिमा जैन, सुनीता शर्मा, जैन कन्या की प्रधानाचार्या कंचन प्रभा शुक्ला, विपिन जैन आदि उपस्थित रहे। सागर, गोविन्द, राहुल, सूरज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
राजस्थानी लोक गायकों का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला
स्पिक मैके ने डीएस पब्लिक स्कूल में किया आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed