फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पहली सूची में 30 प्रतिशत एडमिशन ही हुए

पहली सूची में 30 प्रतिशत एडमिशन ही हुए

Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पहली सूची में 30 प्रतिशत एडमिशन ही हुए
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की पहली सूची के आधार पर कॉलेजों में केवल 30 प्रतिशत प्रवेश ही हो पाए हैं। शहर के चारों कॉलेजों का औसत लगभग यही है। दूसरी सूची नहीं आने से मंगलवार को कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया बंद रही। छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए अब दूसरी सूची के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

शहर के चारों महाविद्यालयों में पहली सूची के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पहली सूची के एडमिशन केवल सोमवार तक ही हो पाने थे। छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि पहली सूची में जिन छात्र-छात्राओं के नाम आए थे उनमें से मात्र 30 प्रतिशत ने ही एडमिशन लिया है। डीएवी कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं का प्रतिशत यही रहा। कॉलेज में 920 का नाम पहली सूची में आया था, जिसमें 303 ने ही प्रवेश पाया है। शहर के जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय और एसडी कॉलेज में भी 30 प्रतिशत के लगभग ही एडमिशन हुए है।
विज्ञापन

पहली सूची के एडमिशन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी होने के बाद मंगलवार को कॉलेजों में कोई प्रवेश नहीं हुआ। कॉलेज के शिक्षक और एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी दूसरी सूची के इंतजार में है। मंगलवार शाम तक दूसरी सूची जारी नहीं हो पाई थी। सूची के बुधवार को जारी होने की संभावना है। डिग्री कॉलेजों में दूसरी सूची के एडमिशन बुधवार को सूची जारी होने के बाद शुरु हो सकते हैं। मंगलवार को कॉलेजों में सूची देखने वालों की लाइन लगी रही। सूची में अपनी स्थिति जानने के लिए विद्यार्थियों में अलग ही उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed