{"_id":"5b22bbbd4f1c1bf26e8b820a","slug":"71529002941-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानी कलाकारों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानी कलाकारों ने मचाई धूम
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थानी कलाकारों ने मचाई धूम
मुजफ्फरगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में राजस्थानी कलाकारों ने लोक गीतों और लोक नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल राजस्थानी संस्कृति में खो गया।
राजस्थानी कार्यक्रमों का शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। राजस्थान से आए कलाकारों ने लोकगीत के जरिए अपने प्रदेश की संस्कृति को प्रस्तुत किया। महिला कलाकारों ने राजस्थान के लोक नृत्यों की अद्भुत प्रस्तुति दी। कालबेलिया डांस के माध्यम से पंडाल में बैठे लोगों को तालियां बजाने के मजबूर कर दिया। कई फिल्मों में प्रचलित राजस्थानी लोक गीतों पर भी एक के बाद एक नृत्य पेश किया गया। राजस्थानी वाद्य यंत्रों के जरिये लोक गायकों ने अलग ही छटा बिखेरी। कार्यक्रम में एडीएम हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह आदि रहे।