{"_id":"5b22bbb54f1c1bb36e8b7f1f","slug":"71529002933-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के पर्व को भाईचारे से मनायें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के पर्व को भाईचारे से मनायें: डीएम
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर्व को भाईचारे से मनाएं : डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। अफसरों को निर्देश दिए कि ईद के अवसर पर पर्याप्त साफ सफाई, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। ईओ पानी की वैकल्पिक व्यवस्था रखें।
कलक्ट्रेट सभागार में ईद के त्योहार को लेकर बुलाई बैठक में डीएम ने सभी ईओ को कडे़ निर्देश दिए कि ईद के अवसर पर पेयजल और सफाई की निर्बाध व्यवस्था रखी जाए। सभी पानी की टंकियों पर जनरेटर की पहले से ही व्यवस्था रखें, ताकि पानी की समस्या उत्पन्न न हो। ईदगाहों के पास सफाई की विशेष व्यवस्था रखें। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि ईद के अवसर पर जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। डीएम ने बैठक में उपस्थितनागरिकों से कहा कि पूर्व स्थापित परंपरा के अनुसार ही कार्य किया जाए। बैठक में सीडीओ अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, नगर मजिस्ट्रेट अमित सिंह, समस्त एसडीएम, सीओ, ईओ आदि रहे।