{"_id":"5ad8eb804f1c1b3c0a8b5823","slug":"71524165504-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में शामली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में शामली को हराया
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की टीम ने शामली को 57 रन से हराया
मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश की अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए मुजफ्फरनगर में बृहस्पतिवार को सहारनपुर और शामली के क्रिकेट टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। सहारनपुर की क्रिकेट टीम ने शामली को 57 रन से हरा दिया। क्रिकेट प्रशंसकों ने पूरे मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। कड़ी धूप के बावजूद खिलाड़ी जोशोखरोश के साथ खेले। हालांकि दोनों जिलों की टीमें कम स्कोर बना सकीं।
बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहारनपुर की क्रिकेट टीम 45 ओवर से पहले ही 115 रन बनाकर आउट हो गई। सर्वाधिक 28 अविजित रन मोहमद अमान ने बनाए। प्रिंस ने 24 रन बनाए। दीपक ने 20 रन बनाए। शामली के मनीष शेरवाल ने शानदार गेंदबाजी की और 15 रन देकर तीन विकेट लिए। स्पिनर अभय ने भी तीन विकेट लिए। अफ्फान, जीत, वाशु और शोएब ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में शामली की टीम सवा घंटे में 58 रन पर ढेर हो गई। अनस ने 12 सर्वाधिक रन बनाए। प्रशांत मलिक, पीयूष डबास, तौकिर जंग और रचित खाता ही नहीं खोल पाए। इन खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन से क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रशंसक भी काफी मायूस हुए। हालांकि दोनों ही टीमें लंबा स्कोर बनाने में नाकाम रही। आकिब नौ, अमान आठ रन ही बना पाए। सहारनपुर के हिमांशु ने 3, सागर और माणिक ने 2-2 विकेट लिए। अंपायर आदिल और रवि रहे। स्कोरर प्रणव दास रहे। उत्तर प्रदेश की जूनियर क्रिकेट के कंवेनर मनोज पुंडीर, संयुक्त सचिव मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन विकास राठी, ओमदेव सिंह, मनीष त्यागी, आब्जर्वर मोहम्मद अमीर, अरशद, प्रीति मेहरा आदि उपस्थित रहे। शुक्रवार को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के बीच मैच होगा। शुक्रवार को दोनों क्रिकेट टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। इधर, मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करते हैं।