{"_id":"5ad4f4a44f1c1b80028b4e7f","slug":"71523905700-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत अध्यापकों को विदाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत अध्यापकों को विदाई दी
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त अध्यापकों को विदाई दी
भोपा। सेवानिवृत्त हुए अध्यापकों को सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। धार्मिक ग्रंथ भेंट करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को भोपा बीआरसी पर जूनियर व प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बीएसए चंद्रकेश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सीकरी के हेड मास्टर रामकुमार व मोरना के रामानंद चौहान के सेवानिवृत्त होने पर शाल, घड़ी, गीता भेंटकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त बीईओ आनंदपाल, पूर्व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव बालियान, महामंत्री इंदूभूषण शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष अक्षय कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र सिंह, महामंत्री राकेश राठी, ब्लाक अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, ईश्वर सिंह बालियान, राकेश राठी, इंदू भूषण शर्मा ने सेवानिवृत्त अध्यापकों के कार्यकाल की प्रशंसा की। इससे पूर्व, अतिथियों को संघ की ओर से प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर सिंह बालियान तथा संचालन औसाफ अली ने किया। सह समन्वयक महमूदल हसन, आजाद वीर, अरविंद शर्मा, संकुल प्रभारी रामकुमार, अजय जैन, संकुल, राजीव कुमार, प्रदीप वर्मा, संजीव गहलौत, विपिन कुमार, संदीप राठी, सत्यवीर सिंह, राजीव कुमार, सुबोध कुमार, अंजू राठी, मिनाक्षी, सावित्री, मोहम्मद यासीन, डा. अनुज कुमार, मौहम्मद रजी, शर्मिल राठी, पूनम, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री आज प्रतिमा का अनावरण करेंगे
भोपा। जनता इंटर कालेज भोपा में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह सुबह 9 बजे करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद डा. संजीव बालियान, सांसद बिजनौर भारतेंद्र सिंह, विधायक अवतार सिंह भड़ाना रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी जनता इंटर कालेज भोपा के प्रबंधक धर्मपाल सिंह राठी ने दी है।
समाजसेवी नागर का निधन
खतौली। नगर में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी पंडित रामअवतार नागर का निधन हो गया। उनके निधन पर काफी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल रहे। पंडित नागर के सबसे छोटे पुत्र आदर्श नागर ने उनको मुखाग्नि दी।