{"_id":"5aa560504f1c1bc0758b4edb","slug":"71520787536-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी थाने में 17 को भूंसा भरेगी भाकियू-जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी थाने में 17 को भूंसा भरेगी भाकियू-जिलाध्यक्ष
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी थाने में 17 को भूसा भरेगी भाकियू
खतौली। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुरकाजी में पीएचसी पर दिव्यागों की मांग को लेकर धरने देने वाले कार्यकर्ताओं पर बिना जांच के मुकदमा दर्ज करने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता 17 मार्च को पुरकाजी थाने में भूसा भरकर धरना और प्रदर्शन करेंगे। भाकियू ने प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है।
भाकियू के नगराध्यक्ष मनोज सहरावत के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि दो माह पूर्व धरना व प्रदर्शन करने को लेकर चरथावल के ब्लाक अध्यक्ष विकास शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद करीब चार-पांच दिन पूर्व पुरकाजी में पीएचसी पर भाकियू कार्यकर्ता ने दिव्यागों को सरकारी की सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने तथा ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर धरना दिया था। पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किए सात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस तरीके से साफ प्रतीत होता है कि प्रशासन गरीबों की आवाज को दबाना चाहता है।धरने पर बैठने वालों को बलपूर्वक उठा दिया जाता है। बाद में बिना जांच के मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। मुकदमा दर्ज करने को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाकियू कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कामचोर, रिश्वतखोर डॉक्टर सुधर जाएं, अन्यथा इस जिले को छोड़ कर चले जाएं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 17 मार्च को भाकियू कार्यकर्ता पुरकाजी थाने में भूसा भरेंगे और थाने में ही धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। वार्ता में मनोज सहरावत, प्रवेंद्र ढाका, कपिल सोम, सभासद गुरुदत्त अरोरा, मोनू मंगवानी, धर्मेन्द्र सहरावत आदि मौजूद रहे।