{"_id":"5a945adf4f1c1b410b8bb439","slug":"71519672031-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कॉलेज में वालीबॉल के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कॉलेज में वालीबॉल के मुकाबले
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीईएस की टीम ने जीता खिताब
मुजफ्फरनगर।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में चल रहे वार्षिक खेल सप्ताह के छठे दिन वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब बीपीईएस की टीम ने जीता। पुरुष वर्ग में बीपीएड की टीम ने बीसीए को 3-0 से हराकर वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता बीपीईएस और बीबीए विभाग की टीमों के बीच खेली गई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीईएस की टीम ने मैच का प्रथम सेट 15-9 और द्वितीय सेट 9-5 से जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
इसके पश्चात पुरुष वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का प्रथम लीग मैच बायोसाइंस और बीटेक विभाग की टीमों के बीच खेला गया, जिसे बायोसाइंस ने 25-15 और 25-19 सेे जीत दर्ज की। दूसरा लीग मैच बीसीए और श्रीराम हॉस्टल की टीमों के बीच आयोजित हुआ, जिसमें बीसीए ने 25-17 और 25-21 प्वाइंट प्राप्त कर जीत दर्ज की। तीसरा लीग मैच बीकॉम और बीबीए की टीमों के बीच खेला गया, जिसे बीकॉम ने 25-17 और 25-20 अंक प्राप्त कर जीत लिया। चौथा लीग मैच श्रीराम पॉलीटेक्निक और बीटेक के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम पॉलिटेक्निक ने 15-8 और 15-3 प्वाइंट प्राप्त कर मैच जीत लिया। पांचवें लीग मैच की प्रतियोगिता बीपीएड और जेएमसी के बीच आयोजित हुई, जिसमें बीपीएड ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर जेएमसी के खिलाड़ियों को 25-5 और 25-5 अंकों से हराया। छठे लीग मैच की प्रतियोगिता बीसीए और बीटेक के बीच खेली गई, जिसमें बीसीए ने बीटेक को 25-18 और 25-18 अंकों से हराकर जीत दर्ज की।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बीपीएड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीकॉम को 25-13 और 25-19 अंको से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बीसीए ने बीटेक को दोनों सेटों में 25-18 और 25-18 अंकों से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बीकॉम की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीटेक को 25-19 और 25-10 अंको से हराकर तीसरा स्थान पक्का किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल एवं खिताबी मुकाबला बीसीए और बीपीएड के बीच खेला गया। यह फाइनल मुकाबला तीन सेटों में खेला गया। इस मुकाबले के तीनो सेटों में बीपीएड की टीम ने बीसीए को 25-14, 25-15 और 25-20 अंको से हराते हुए खिताब अपने नाम किया।