फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छापे में क्लिनिक पर नहीं मिलीं डॉक्टर

छापे में क्लिनिक पर नहीं मिलीं डॉक्टर

Wed, 03 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
छापे में क्लिनिक पर  नहीं मिलीं डॉक्टर
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर पर मिलने के बार हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में छापेमारी कर दो महिला चिकित्सकों के क्लीनिक की जांच। एक क्लीनिक बंद होने और एक स्थान पर चिकित्सक के न मिलने पर टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर लौट गई।
सोमवार को कस्बे में मिले नवजात बच्ची के शव को लेकर स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर कस्बे के झोलाछाप डॉक्टरों की जांच करने की मांग की थी। इस पर मंगलवार को एसीएमओ शरण सिंह के नेतृत्व में एक टीम कस्बे में पहुंची और लक्सर रोड पर एक महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक बंद मिलने पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर टीम लौट गई। इसके उपरांत टीम ने एक अन्य महिला डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा, जहां चिकित्सक के ना मिलने पर टीम क्लीनिक पर मौजूद एक अन्य कर्मचारी को कागजात दिखाने की बात कहकर लौट गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टीम में डॉ घनश्याम दास, डॉ मुकेश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। उधर, नवजात बच्ची का शव मिलने की घटना में पुलिस घटनास्थल के आसपास घूमने वाली दो महिलाओं की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि बच्ची का शव उठा लेने के बाद वहां पर दो महिलाओं को घूमते देखा गया है। जिस पर शंका जाहिर की जा रही है कि उन्हीं महिलाओं का बच्ची के शव से कुछ संबंध है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की तलाश करने के लिए एक पुलिस टीम को लगाया है, जिनका जल्द ही सुराग लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर से फरार प्रेमी युगल बरामद
पुरकाजी। सात दिसंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम मांडला से एक दलित युवक दूसरे समुदाय की युवती को लेकर फरार हो गया था। काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने 14 दिसंबर को युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक सहित चार लोगों के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को पुरकाजी बाईपास से चेकिंग के दौरान दोनों को बरामद कर आरोपी युवक जितेंद्र को जेल भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर तेजबीर ने बताया कि युवती का डॉक्टरी परीक्षण करा दिया गया है। अब युवती के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाईखेड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
पुरकाजी। ग्राम खाईखेड़ी में मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष संजय त्यागी ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में पहला मैच ग्राम कम्हेड़ा और खाईखेड़ी के बीच हुआ। ग्राम कम्हेडा की टीम विजयी रही। इस दौरान भानू त्यागी, जीतू, ओमदत्त त्यागी, शिवकुमार त्यागी, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।


कांटे में गड़बड़ी पर हंगामा
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में मंगलवार को गन्ने की ट्रॉली लेकर गए किसानों ने कांटों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली तौले जाने वाले कांटे को बंद करा दिया। इस दौरान सलीम अहमद, दलबीर सिंह, बंटी, पप्पू, सोमपाल आदि मौजूद रहे। मिल के डीजीएम सैम अंसार का कहना है कि मिल के कांटे बिल्कुल सही हैं। इसके बावजूद किसानों की संतुष्टि के लिए किसानों के सामने ही कांटों को चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed