{"_id":"5a2841384f1c1ba7668b8834","slug":"71512587576-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 संविदा परिचालकों को नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 संविदा परिचालकों को नौकरी से निकाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो पर लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे दस परिचालकों को नौकरी से निकाला गया है। यह सभी परिचालक संविदा पर तैनात थे। लगातार नोटिस भेजने के बाद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है।
डिपो पर एमआरएम बीपी अग्रवाल ने चालक-परिचालकों की ड्यूटी की जांच-पड़ताल कराई। जिसमें दर्जनों परिचालक गैरहाजिर मिले। इन पर कार्रवाई करते हुए संविदा समाप्त की गई। बीते रविवार को डिपो से 30 से अधिक चालक-परिचालक अनुपस्थित थे। जिस कारण बसों का संचालन प्रभावित रहा। ऐसा ही बुधवार को होने से अधिकारियों के होश उड़ गए। कई रूट पर बसों का संचालन परिचालकों के कारण रुक गया। जिस पर देर शाम सचिन कुमार पुत्र देवेंद्र पाल, सुशील शर्मा पुत्र सुखबीर सिंह, राजीव कुमार पुत्र रमेशचंद, रवि कुमार पुत्र नानू सिंह, कमल सिंह पुत्र प्रीतम, इंतजार पुत्र इसरार, बबलू पुत्र वेदपाल, अंजुल कुमार पुत्र मुनेश कुमार, उदयवीर सिंह पुत्र सत्यवीर और ओमबीर परिचालक की संविदा समाप्त की गई है। उधर, डिपो अधिकारियों ने कुछ मार्गों पर लोड फैक्टर कम आने पर चालक-परिचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो से लगातार अनुपस्थित रहने वाले परिचालकों की संविदा समाप्त की गई है। अन्य कई लोगों की भी जांच कराई जा रही है।