{"_id":"5a28411d4f1c1bce408bb75e","slug":"71512587549-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांपी धरती, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांपी धरती, सहमे लोग
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बुधवार रात अचानक आए भूकंप से लोग सहम गए। लोग शोर मचाते हुए घरों से निकल कर बाहर की ओर भाग निकले। फोन पर अपने और परिचितों के साथ रिश्तेदारों को भूकंप की जानकारी देकर कुशलता की जानकारी ली। जिले में भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
बुधवार रात 8.50 बजे अचानक धरती कांपी को लोग सहम गए। इस दौरान अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे। अचानक भूकंप का झटका महसूस करते ही लोग भूकंप का शोर मचाते हुए मकानों से निकल कर बाहर की ओर भाग खड़े हुए। भूकंप से हड़कंप मच गया। जाट कालोनी निवासी अनिल ने बताया कि वह खाना खा रहा था, तभी कुछ कंपन्न महसूस हुआ। तब उसे अहसास हुआ कि ये कंपन्न भूकंप है, वह खाना छोड़ कर बच्चों को लेकर बाहर की ओर भागा। शोर मचाया तो आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए। गांधी कालोनी के राजीव गुंबर, अग्रेसन विहार की बबीता चौधरी, रामपुरी के विशाल ने भी बताया कि उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर भूकंप आने की जानकारी हुई, तो नागरिकों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने मोबाइल फोन पर अपने परिजनों और रिश्तेदारों की खैरियत जानी। शिव चौक पर लोग भूकंप का जिक्र करते रहे। जिले के कसबा खतौली, जानसठ, मीरापुर, मोरना, पुरकाजी, चरथावल, बुढ़ाना, शाहपुर आदि क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। उधर, जिले में किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली।