फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुगर मिल में पिलर गिरा, दबने से मजदूर की मौत

शुगर मिल में पिलर गिरा, दबने से मजदूर की मौत

Wed, 20 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल में पिलर गिरा,  दबने से मजदूर की मौत
शुगर मिल में पिलर गिरा, श्रमिक की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में निर्माणाधीन एक पिलर के अचानक गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। शाम को मृतक के परिवार को सात लाख का मुआवजा और एक व्यक्ति को मिल में नौकरी देने पर मामला निपट गया।

थाना छपार के ग्राम बसेड़ा निवासी अशोक मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार सुबह उसके 22 वर्षीय पुत्र विनय समेत छह मजदूर मिल में एक पिलर बनाने में लगे हुए थे। पिलर के अचानक गिर जाने से मजदूर उसके नीचे दब गए। शोरशराबा मचाने पर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन विनय बाहर नहीं निकल पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मिल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजनों के साथ ग्रामीण भी मिल में पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों को 40 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को मिल में नौकरी देने की मांग की। सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र और एसपी सिटी ओमबीर सिंह, एसडीएम सदर शीतल प्रसाद, सीओ सदर योगेंद्र सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के मुआवजे की मांग पर अड़े रहने से घंटों तक मामला नहीं सुलझने पर एडीएम और सीओ सिटी मौके से चले गए। करीब आठ घंटे बाद शाम छह बजे मिल प्रशासन की तरफ से मिल के एचआर प्रबंधक विश्वनाथ द्वारा मृतक के परिजनों को सात लाख का मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के आश्वासन के बाद ही मामला निपटा। समझौता हो जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed