{"_id":"59beca584f1c1b29688b51d4","slug":"71505675864-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम बने वाशरमैन, बस की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम बने वाशरमैन, बस की सफाई की
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो में चलाया सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर रोडवेज डिपो पर भी सफाई अभियान चलाया गया। एआरएम ने वाशरमैन की भूमिका निभाते हुए बस की धुलाई कर अभियान का आगाज किया। इसके बाद कार्यालयों में पान की पीक, कूड़ा-कचरे की सफाई कराई गई। डिपो पर सफाई को प्रेरित करने के लिए बोर्ड लगाए है, वहीं, गंदगी फैलाने वाले पर जुर्मान की चेतावनी भी लगाई गई है।
परिवहन प्रबंध निदेकश पी गुरुप्रसाद ने डिपो में सफाई पखवाड़ा मनाए जाने के लिए आदेश जारी किए है। यह सफाई अभियान 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसको लेकर डिपो में रविवार को अधिकारियों ने अभियान की शुरुआत की। एआरएम बीपी अग्रवाल ने डिपो की वर्कशॉप में बस स्टेशन सर्विस पर पहुंचकर सफाई का जायजा लिया। इस दौरान खुद प्रेशर पंप से डिपो में बस की धुलाई की। वर्कशॉप में कूड़े कचरे के लिए अगल-अलग डस्टबिन रखकर कर्मचारियों को इनका प्रयोग करने के निर्देश दिए। दफ्तरों में पान की पीक, बीडी-सिगरेट का धुआं उड़ाने वाले कर्मचारियों को चेतावनी दी। यात्री वेटिंग रूम, एनाउंमेट कार्यालय, ईटीआईएम, एमएसटी ग्रह और कंप्यूटर रुप के साथ परिसर की सफाई कराई गई। एआरएम ने गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।