{"_id":"599c84594f1c1b941c8b46ac","slug":"71503429721-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकासी अवरुद्ध होने से सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकासी अवरुद्ध होने से सड़क बनी तालाब
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकासी अवरुद्ध होने से सड़क बनी तालाब
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत द्वारा नाला निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं होने से राजीव मार्केट में बारिश में सड़क तालाब बन गई। स्कूलों में छुट्टी के बाद बच्चे पानी से गुजर कर गंतव्य तक पहुंचे। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर कीचड़ से आवागमन बाधित हो गया।
मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे तेज बारिश से कस्बे में जयहिंद इंटर कॉलेज के सामने राजीव मार्केट में नाला अवरुद्ध होने के कारण दुकानों में पानी भर गया। इसी के निकट प्राइमरी नंबर 1, 2 और जयहिंद इंटर कॉलेज पड़ते हैं। छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं गंदे पानी से होकर घर पहुंचे। हर साल दुकानदार प्रशासन से सड़क ऊंची कराने और नाले की निकासी की समुचित बंदोबस्त की मांग करते हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। डॉ कृष्णपाल सोम, डॉ सलमान, अजहर, तंजीम, नसीम और पप्पू आदि के दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों को हर बार क्षति उठानी पड़ती है।