{"_id":"598622594f1c1b0b028b46c3","slug":"71501962841-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रों के माध्यम से पढ़ाई का संदेश दिया
खतौली। गांव लोहड्डा के प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने संयुक्त रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया।
छात्रों ने अपनी बनाई चित्रों की सहायता से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश नृत्य, कविता, गायन तथा नाटकों के द्वारा सभी को दिया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, प्रधान सतेंद्र कुमार तथा प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार ने इस कार्यक्रम पर अपने विचार रखे। बालक और बालिका के घटते प्रतिशत को संतुलित करने तथा सभी बेटियों को विद्यालय भेजने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। प्रतिभागी बच्चों को इनाम वितरित किए गए। पारुल, अंबिका, पूनम रानी, करुणा वर्मा, शरद शर्मा, पल्लवी वर्मा, चंदा अरोरा, नीतू रानी, अनुराधा, शिल्पी, संजय, प्रधान मोहम्मद अहमद, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, एबीआरसी सुजाता रानी, एनपीआरसी ओमपाल आदि उपस्थित रहे।