{"_id":"5a9ed1b24f1c1b0d658b5edc","slug":"71-students-absent-in-hindi-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी के आसान पेपर में 71 विद्यार्थी गैरहाजिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी के आसान पेपर में 71 विद्यार्थी गैरहाजिर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
हिंदी की परीक्षा देने जाते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) में दूसरे दिन दसवीं कक्षा में हिंदी का पेपर रहा। आसान आए पेपर में 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा से मुंह मोड़ लिया। पेपर में प्रश्नों को देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। केंद्रों पर छात्रों के प्रवेश पत्रों के साथ अन्य व्यवस्था आदि जांचने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड की टीम दौड़ लगाती रही।
जिले में 14 सेंटरों पर सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पेपर हो रहे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन दसवीं कक्षा में हिंदी का पेपर रहा। जनपद में इस परीक्षा के लिए 5897 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 5826 ने परीक्षा में भाग लिया है।
जबकि 71 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित दर्ज किए गए। पेपर देने के बाद सेंटरों से बाहर आए विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर दिखी। हिंदी के आसान सवालों को हल करने में विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई। उधर, परीक्षा केंद्रों पर दिनभर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने व्यवस्था की जांच-पड़ताल की। इस दौरान कहीं कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में 354 अनुपस्थित
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अंतिम चरण में है। मंगलवार को समाजशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के लिए 6611 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 6257 ने पेपर दिया। जबकि 354 छात्र-छात्राएं पेपर से मुंह मोड़ गए। केंद्रों पर सचल दस्तों की टीमों ने छापेमारी कर नकल की जांच-पड़ताल की है।