{"_id":"602eaf318ebc3ee93b725050","slug":"65-thousand-looted-from-a-young-man-returning-after-recovery-muzaffarnagar-news-mrt5260321168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली कर लौट रहे युवक से 65 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली कर लौट रहे युवक से 65 हजार लूटे
विज्ञापन
वसूली कर लौट रहे युवक से 65 हजार लूटे
छपार। देवबंद से वसूली कर लौट रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर 65 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर अंडर ट्रेनिंग सीओ व पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर घटना को संदिग्ध करार दिया।
शामली में किसी शीशा व्यापारी के यहां काम करने वाला रजत शर्मा बृहस्पतिवार को वसूली करने देवबंद गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह वसूली के 65 हजार रुपये एक काले रंग के बैग में रखकर बाइक से मुजफ्फरनगर लौट रहा था। रजत शर्मा ने छपार थाने में तहरीर देकर बताया कि जब वह बावनदरा पुल के निकट पहुंचा, पीछेे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे डंडा मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने रजत के साथ मारपीट कर उससे नगदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। वहीं, पीड़ित ने पास ही स्थित खेतों में घुसकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल अंडर ट्रेनिंग सीओ जितेंद्र तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। रोहाना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन संदिग्ध तीन बाइक सवार चिह्नित नहीं हो सके। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।