{"_id":"5e61404b8ebc3eeb1e33fe4f","slug":"65-kg-rasgulla-destroyed-by-raiding-devband-news-mrt472259156","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर 65 किलो रसगुल्ला नष्ट करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर 65 किलो रसगुल्ला नष्ट करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। होली पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने खोया, मिश्रित दूध, कलाकंद, रसगुल्ला और लड्डूू आदि के नमूने लिए साथ ही करीब 65 किलो रसगुल्ले नष्ट कराए। जिन्हें जांच में खाने योग्य नहीं पाया गया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में अभिहित अधिकारी, मुख्य सुरक्षा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम राज्जुपुर, तलहेड़ी और नागल में पहुंची। यहां उन्होंने मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। जिसके चलते दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने तलहेड़ी बस स्टैंड से महताब और प्रमोद कुमार की दुकान से खोया, नागल बस स्टैंड पर स्थित रफल कुमार की दुकान से मिश्रित दूध तथा राज्जुपुर गांव से अनुज कुमार की मिठाई की दुकान से कलाकंद, लड्डू, मिल्क केक और रसगुल्लों के नमूने लिए। इस दौरान रसगुल्ले खाने योग्य नहीं मिले। जिसके चलते दुकानदार की सहमति पर करीब 65 किलो रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। एसडीएम ने बताया कि अलग अलग दुकानों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।