{"_id":"5cb76a29bdec2214607944ca","slug":"61555524137-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनसा देवी मंदिर परिसर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
रतनपुरी। मनसा देवी मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण झांकी मंडली रतनपुरी के द्वारा माता काली और भैरव बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापना की गई।
रतनपुरी में स्थित मनसा देवी मंदिर प्रांगण में काली माता की कोई मूर्ति न होने से श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना हेतु अन्यत्र जाना पड़ता था। श्रीकृष्ण झांकी मंडली के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए हरिद्वार से काली माता और भैरव बाबा की आकर्षक मूर्तियां लाकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर काली माता और भैरव की मूर्तियां को झांकी के रूप में सजा कर पूरे गांव में परिक्रमा की गई। परिक्रमा के समय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा पूरे गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर, रतनपुरी बाईपास, भूमिया खेड़ा और बस स्टैंड से होती हुई मनसा देवी मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर प्रांगण में ही काली माता और भैरव बाबा की मूर्तियां स्थापित कराई। कलश यात्रा और मूर्ति परिक्रमा में मंदिर समिति के सचिव बिजेंद्र सिंह, कालू सिंह, प्रदीप भूरा, गुलाब सिंह, वैभव शर्मा, साहिल, अंकित शर्मा, मोनू सोम, कृष्ण राघव, सुमित वशिष्ठ, रोहित शर्मा आदि का सहयोग रहा।