फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसे में दो बहनों समेत तीन की मौत, सात घायल

सड़क हादसे में दो बहनों समेत तीन की मौत, सात घायल

Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो बहनों समेत तीन की मौत, सात घायल
सड़क हादसे में दो बहनों समेत तीन की मौत, सात घायल
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे के खतौली बाईपास पर हुए सड़क हादसे में दो बहनों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत सात श्रद्धालु घायल हो गए। शुक्रवार सुबह सठेड़ी कट के निकट हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी इको कार के अचानक टायर फटने से हाईवे किनारे गहरी खाई में पलटने से यह हादसा हुआ। सभी लोग हरिद्वार से गंगा स्नान कर मेरठ के सरधना लौट रहे थे।

मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव बुबकपुर निवासी रॉकी पुत्र शीशपाल बृहस्पतिवार को परिजनों व आजमगढ़ निवासी रिश्तेदारों के साथ मारुति इको कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। शुक्रवार सुबह सभी लोग गंगा स्नान कर सरधना लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर रतनपुरी थाना क्षेत्र में खतौली बाईपास पर सठेड़ी कट के निकट अचानक तेज रफ्तार से चल रही कार का टायर फट गया, जिससे कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे गहरी खाई में जा गिरी। भीषण हादसे में कार के परखचे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर खतौली कोतवाली व रतनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि, हादसे में कांता पत्नी सुभाष निवासी, बनगांव थाना तरावां जिला आजमगढ़ और उसकी सगी बहन हेमा पत्नी रॉकी के साथ ही राकेश देवी पत्नी आनंद निवासीगण बुबकपुर सरधना की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश देवी, विशाल, शिखा, राहुल निवासीगण बबकपुर सरधना, सुभाष व उसकी बेटी अंशिका निवासीगण बनगांव आजमगढ़ और कार चालक मोहन निवासी सरधना गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हाईवे स्थित सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान बुबकपुर दीपक कुमार ने हादसे की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed