फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तदान जागरूकता के पोस्टर बनाने में यश प्रथम

तदान जागरूकता के पोस्टर बनाने में यश प्रथम

Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
तदान जागरूकता के पोस्टर बनाने में यश प्रथम
मतदान जागरूकता के पोस्टर बनाने में यश प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यश शर्मा प्रथम, नियति पांचाल द्वितीय तथा रूपाली व अर्शप्रीत तृतीय स्थान पर रहीं।

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। बीबीए और बीसीए के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर मतदान जागरूकता से संबंधित पोस्टर बनाए। प्राचार्य डा. आलोक गुप्ता ने बताया कि मतदान करना देश के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने मतदान करने का संकल्प दिलाया। कॉलेज प्राचार्य डा. संदीप मित्तल, विभागाध्यक्ष डा. संजीव तायल व राजीव पाल ने कहा कि हमें जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। वोट करना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. विभूति शर्मा, डा. अंजू अरोरा, डा. संगीता गुप्ता, चंदना दीक्षित, विनीता चौधरी रहीं। कार्यक्रम में प्राची, श्वेता, पूर्वी सिंघल, प्रशांत गुप्ता, सतीश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed