{"_id":"5c9d14d4bdec2213e8070387","slug":"61553798356-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनामा ऑनलाइन अब बिना पेन कार्ड के रजिस्ट्री नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनामा ऑनलाइन अब बिना पेन कार्ड के रजिस्ट्री नहीं होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिना पैन कार्ड के ऑनलाइन रजिस्ट्री नहीं होगी
खतौली। तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में अब आपका ऑनलाइन बिना पैन कार्ड के रजिस्ट्री नहीं होगी। बैनामा रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए क्रेता और विक्रेता का पैन कार्ड का नंबर ऑनलाइन भरना अब अनिवार्य हो गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्री करने के लिए पैन कार्ड का नंबर फीड करना लखनऊ से ही अनिवार्य कर दिया गया है। बुधवार से यह नियम लागू हो गया है। इस नियम के लागू होने से बृहस्पतिवार को कई बैनामे बिना पैन कार्ड के ऑनलाइन रजिस्ट्री नहीं हो सके। नतीजतन क्रेता और विक्रेता को तहसील से मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा रजिस्ट्री कराने के लिए पूर्व में ही ऑनलाइन की व्यवस्था लागू कर दी गई थी। अब तक क्रेता और विक्रेता के आधार कार्ड से बैनामा ऑनलाइन रजिस्ट्री हो जाता था। पैन कार्ड नहीं होने पर आवेदन करने की रसीद लगा दी जाती थी। बुधवार से ऑनलाइन बैनामा रजिस्ट्री कराने के लिए पैन कार्ड का नंबर फीड करना अनिवार्य कर दिया गया। गांव अंतवाड़ा निवासी बाबूराम गुर्जर ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने जमीन खरीदने के लिए बैनामा के दस्तावेज तैयार कराए। स्टांप से लेकर आधार कार्ड तक की छायाप्रति दस्तावेज में लगाई। ऑनलाइन कंप्यूटर में बैनामा रजिस्ट्री कराने पहुंचे, तो बिना पैन कार्ड नंबर के बैनामा रजिस्ट्री नहीं हो सका।
लखनऊ में जिला सूचना विजन केंद्र की ओर से बैनामा रजिस्ट्री कराने के लिए पैन कार्ड का नंबर ऑनलाइन फीड कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अब बिना पैन कार्ड नंबर फीड किए बैनामा रजिस्ट्री नहीं हो सकेगा। सब रजिस्ट्रार सुनील सक्सेना,