फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सब रजिस्ट्रार कार्यालय में महिला का हंगामा

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में महिला का हंगामा

Wed, 20 Mar 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में महिला का हंगामा
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में महिला का हंगामा
विज्ञापन

जानसठ। तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में महिला ने पति द्वारा जमीन का बैनामा अपनी बहन के नाम करने पर हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं नाराज महिला आत्महत्या करने को कार के आगे लेट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया।

भोपा क्षेत्र के गांव भिड्डाहेड़ी निवासी किसान राधेश्याम ने अपनी 12 बीघा जमीन में से 6 बीघा जमीन का बैनामा अपनी बहन गाजियाबाद निवासी विनोद पत्नी वीरेंद्र के नाम कर दिया। जब राधेश्याम की पत्नी राजेश को बैनामा होने की सूचना मिली, तो उसने तहसील में पहुंचकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। महिला ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने तथा घर का खर्चा भी न देने का आरोप लगाया। महिला का आरोप था कि उसके पति को उसकी बहन और बहनोई बहला फुसला करके तथा शराब पिला कर बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। नाराज महिला आत्महत्या करने को कार के सामने लेट गई। पुलिस ने बामुश्किल महिला को समझा बुझाकर शांत किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed