{"_id":"5c913452bdec2213ef2d1e8c","slug":"61553019986-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ आरंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ आरंभ
देवबंद (सहारनपुर)। होली पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार से श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में मां बगलामुखी महायज्ञ धूमधाम से साथ आरंभ हुआ। इसमें स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती और अंतर्राष्ट्रीय ध्यान गुरू स्वामी दीपांकर महाराज ने मां बगलामुखी की महिमा का वर्णन किया।
स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती ने बताया कि त्योहारों के महीने में होने वाले धार्मिक आयोजन का महत्व अलग है, क्योंकि हमारे पुर्वजों ने आध्यात्मिक ंचिंतन के बाद जिन परंपराओं की नींव डाली वह आज के विज्ञान की कसौटी पर खड़ी हैं। विश्व में हर संस्कृति और धर्म में मां का अलग महत्व है। सनातन वैदिक धर्म तो शिव और शक्ति के आधार हैं क्योंकि शिव और शक्ति की पूजा के बिना कोई यज्ञ संभव नहीं है। स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि राष्ट्र को समृद्ध और विजय बनाने के लिए मां बगलामुखी का महायज्ञ होली के पावन पर्व पर किया गया है। अभिषेक त्यागी, राजीव धीमान, मनीष त्यागी, हर्षित वर्मा ने कहा कि हिंदू समाज से जातिवाद की संकीर्ण मानसिकता को खत्म करने के लिए महायज्ञ किया जा रहा है। इस मौके पर अंकित शर्मा, सूर्यांश, चिंटू, तुषार त्यागी, बंसत भारद्वाज, रोहित कौशिक, हिमांशु शर्मा, विवेक तायल, अंकित जैन, बिजेंद्र जौहरी, विनय कुच्छल आदि मौजूद रहे।