{"_id":"5c461427bdec224a415db63d","slug":"61548096551-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने कामबंद हड़ताल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने कामबंद हड़ताल की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरने की शुरूआत सभी संविदा कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन, एचआर पॉलिसी एवं अन्य मांगों को लेकर जोर-दार नारेबाजी के साथ की। अपनी मांगों को पूर्ण होने तक काम बंद हड़ताल की।
एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद त्यागी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक कोई भी कर्मचारी या डाक्टर अपने कार्य पर नहीं जाएगा तथा किसी भी परिस्थिति में कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा। संघ के महामंत्री मणिकांत त्यागी, डॉ सुदेश वर्मा, आरएनटीसी के जिलाध्यक्ष डॉ अमित तोमर ने कहा कि जब तक यह सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेगी तब तक समस्त एनएचएम और आरएनटीसीपी कर्मचारी धरने पर रहेंगे। मौके पर आशा संघ की जिलाध्यक्ष निर्मल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरिप्रसाद, अनुज सक्सेना, डॉ सुदेश वर्मा, डॉ आमिर, डॉ फैसल बिन मंसूर, डॉ अभिषेक, देवेन्द्र सीनियर सुपरवाईजर आरएनटीसीपी, अतुल भारद्वाज, डॉ नवनीत, एएनएम रजनी, मीनाक्षी, डॉ सुधा गुप्ता, पिंकी पंवार, डॉ प्रवीण, डॉ संजीव सैनी ने विचार रखे। धरने में रवि धीमान, कमल कुमार, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।