{"_id":"5c436d5dbdec227367365dc2","slug":"61547922781-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। ब्लॉकों में चिकित्साधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। 21 जनवरी को पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है।
संघ के जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष त्यागी ने बताया कि संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के सभी संविदा कर्मियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। ब्लाक स्तर पर चिकित्साधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संविदाकर्मी एचआर पॉलिसी, समान कार्य के लिए समान वेतन और आशा बहुओं को नियत मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। हड़ताल में टीबी विभाग के कर्मचारी भी साथ होंगे। आरएनटीसीपी की अध्यक्ष सुनैना अरोड़ा ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर एनएचएम कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर जाने की बात कही है। इस मौके पर एनयूएचएम कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें तरुण शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। मोनिका महामंत्री, देवेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, सोनाली चौधरी व कंचन महिला संगठन मंत्री, गौरव चौधरी को कोषाध्यक्ष चुने गए। महामंत्री मणिकांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सचिन जैन, एएनएम रेखा रानी, आरती, अंजू, मीनाक्षी, अनिता सैनी, संगीता रानी, भानु, हिमांशु आर्य, देवेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, डा प्रवीण, डा निशा, डा इफ्तिखार, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे।