{"_id":"5c2bb54fbdec2256de78f865","slug":"61546368335-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकमान्य तिलक की पावर फेल होने पर घंटों विलंब से पहुंची कई ट्रेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकमान्य तिलक की पावर फेल होने पर घंटों विलंब से पहुंची कई ट्रेने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकमान्य तिलक की पावर फेल होने पर घंटों विलंब से पहुंची कई ट्रेनें
देवबंद (सहारनपुर)। मुंबई से हरिद्वार के बीच चलने वाली 12171 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन की पावर मंगलवार को मुजफ्फरनगर के बामनहेड़ी स्टेशन पर आकर फेल हो गई। इस कारण अंबाला और दिल्ली से चलने वाली करीब आधा दर्जन पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेने करीब चार घंटे देरी के साथ देवबंद स्टेशन पर पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा है।
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12171 मंगलवार की सुबह जैसे ही मुजफ्फनरगर स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना हुई तो बामनहेड़ी स्टेशन के पास आकर उसकी पावर अचानक फेल हो गई। कुछ देर बाद दिल्ली से मुजफ्फरनगर पहुंची अंबाला पैसेंजर की पावर को निकालकर लोकमान्य तिलक में जोड़कर उसे अगले स्टेशन पर लाकर छोड़ा गया। इसके चलते इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली 14511 नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12.29 बजे देवबंद स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन का देवबंद पहुंचने का समय सुबह 10.24 बजे का है। इसी तरह 54539 अंबाला पैसेंजर चार घंटे की देरी के साथ 01.35 बजे, बांद्रा से चलकर देहरादून जाने वाली 19019 देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी के साथ 1.27 बजे और अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली 14682 जालंधर नई दिल्ली सुपरफास्ट एक घंटा 50 मिनट की देरी के साथ दोपहर एक बजे देवबंद स्टेशन पर पहुंची। मंगलवार सुबह एक तो घना कोहरा ऊपर से घंटों ट्रेन का इंतजार करते हुए यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि ट्रेन की पावर फेल होने का मामला हमारे क्षेत्र से बाहर का है। हां इतना जरूर है कि इसके कारण कई ट्रेन विलंब के साथ देवबंद पहुंची है।