{"_id":"5c1a9173bdec2256b262e050","slug":"61545245043-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के जिला संयोजक का फूल मालाओं से किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल के जिला संयोजक का फूल मालाओं से किया स्वागत
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक का किया स्वागत
पुरकाजी। कस्बा निवासी पीयूष राणा के बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त होने पर उनके कस्बे में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संयम में रहकर काम करने की अपील की।
पीयूष राणा काफी समय से बजरंग दल के जिला सह संयोजक के पद पर कार्य कर रहे थे। 16 दिसंबर को संगठन ने उन्हें जिला संयोजक नियुक्त किया था। बुधवार को उनके कस्बे में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पहले उनका भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया। उसके उपरांत संगठन के नगर संयोजक विपिन वर्मा के आवास पर ले जाया गया। जहां पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में हिंदू समाज को जनसंख्या बढ़ाने व संगठित होने की विशेष जरूरत है। इसके अलावा हम लोगों को अपनी बेटियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिस हमारे कार्यकर्ता योगेश कुमार को आरोपी बनाया है वह बेगुनाह है। उसे खुद प्रशासन ने ही भीड़ को हटाने के लिए बुलाया था और उसे ही आरोपी बना दिया। शासन ने इंस्पेक्टर के परिवार को 50 लाख रुपयों की मदद की है, जबकि दूसरे मृतक सुमित के परिवार को शासन ने कुछ मदद नहीं की है। उन्होंने विरोधी लोगों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुंडा बताकर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित हैं संगठन में लेने से पहले उन्हें परीक्षण दिया जाता है। चुपचाप रहकर हिंदू समाज को जागरूक करने की सलाह दी जाती है। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को संयम में रहकर काम करने की अपील की। इस दौरान बजरंग दल के सरदार अभिजीत सिंह गंभीर , नवजोत सिंह, बोबी, अभिनेंद्र सिंह बराड, वीरेंद्र सिंह, डॉ ओपी गौतम, राजू वर्मा, कनवर लाल वर्मा, आनंद धीमान, अक्षय राठी, अंकुर शर्मा, अंकित पाल, विकास पाल, मोहित, विवेक गर्ग, सूरज, सौरभ मित्तल, मनीष, अमन गोयल, नीरज, विकास, सोनू, विक्की आदि मौजूद रहे।