{"_id":"5c0031ebbdec2241bc237b39","slug":"61543516651-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची न आने से नाराज किसानों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची न आने से नाराज किसानों ने हंगामा किया
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। पांच दिन से गन्ने की पर्ची नहीं आने से नाराज गांव खेड़ामस्तान और करौदा महाजन के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया। 24 घंटे में समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दी।
तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामस्तान में मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क किनारे बजाज चीनी मिल थानाभवन का गन्ना क्रय केंद्र है। इस गन्ना क्रय केंद्र पर गांव खेड़ामस्तान और करौदा महाजन के किसान अपना गन्ना डालते हैं। इस गन्ना क्रय केंद्र से जुडे़ं किसानों की पांच दिन से पर्चियां नहीं आ रही हैं। पर्ची न आने से गुस्साए दोनों गांवों के किसान बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर तौल लिपिक के न आने के कारण किसान नाराज हो गए। मोबाइल फोन से चीनी मिल के अधिकारियों से संपर्क किया।
किसानों ने बताया कि पिछले पांच दिन से उनकी कोई पर्ची नहीं आई है। गन्ना क्रय केंद्र बंद पड़ा हुुआ है। आरोप लगाया कि चीनी मिल गन्ने का इंडेंट बहुत कम भेज रहा है। पर्ची नहीं आने के कारण किसानों की गेहूं की फसल की बुआई नहीं हो पा रही है। किसानों का नेतृत्व कर रहे गांव के खेड़ामस्तान निवासी साहब सिंह ने चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता करते हुए चेतावनी दी कि यदि केे किसानों की समस्या का 24 घंटे में समाधान नही होता तो किसान हाईवे जाम करेंगे। मौके पर विरेंद्र सिंह, राजीव मलिक, साहब सिंह, नरेंद्र, नरेश, सुशील, बिट्टू, बबलू, संजीव, प्रमोद, सत्यपाल सहित दो दर्जन किसान मौजूद रहे।