{"_id":"5bc4dfadbdec226989662b05","slug":"61539628973-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई अतिक्रमण की जांच पड़ताल करने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई अतिक्रमण की जांच पड़ताल करने पहुंचे
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जेई प्रकरण की जांच होगी
सिखेड़ा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद विभाग ने जांच टीम को मौके पर भेजा। रविवार को जेई ने मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। जेई ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
गांव निराना के प्रवेश पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर गुलशन फैक्ट्री के नाले पर गांव भिक्की जाने वाले रास्ते पर एक पेपर मिल द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि पर दीवार खड़ी कर अतिक्रमण करने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच करने के आदेश दिए। सीएम के जांच पड़ताल करने के आदेश पर सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। रविवार शाम को सिंचाई विभाग के जेई अनुज कुमार शिकायतकर्ता प्रवेश पाल के साथ मौके पर पहुंचे। जेई ने मामले की जांच पड़ताल की। जेई अनुज कुमार ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रवेश पाल ने बताया कि मिल ने सिंचाई विभाग की भिक्की जाने के रास्ते पर पक्का निर्माण कर रखा है।