{"_id":"5b64a7464f1c1b6f548b847c","slug":"61533323078-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत परिसर में शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत परिसर में शिविर का शुभारंभ
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्षा बाला त्यागी, सांसद डा. संजीव बालियान व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने संयुक्त रूप से भगवान आशुतोष की तस्वीर के सामने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी व अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि शिविर में महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था कि गई है। शिविर में खाने व रहने की नि:शुल्क व्यवस्था है। शिवभक्तों के लिए नि:शुल्क दवाई आदि की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, सीओ हरिराम यादव व नगर पंचायत कार्यालय के सभी कर्मचारी तथा कस्बे के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व सांसद व विधायक ने नगर पंचायत अध्यक्ष बाला त्यागी के साथ कस्बे में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।