{"_id":"5b33ddad4f1c1bf86e8ba4b6","slug":"61530125741-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को उखाड़ फेंकेगी सपा: यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को उखाड़ फेंकेगी सपा: यादव
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा। सपा और उसके सहयोगी यह करने में सक्षम हैं। सपा कार्यालय पर युवा फ्रंटल संगठनों की बैठक में यादव ने कहा कि देश की राजनीति में बदलाव शुरू हो चुका है। प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में यह साबित हो गया है कि प्रदेश में सपा ही सबसे मजबूत राजनीतिक दल है। लोकसभा चुनाव में अपने सहयोगी के साथ मिलकर भाजपा का सफाया कर दिया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप एवं संचालन अनुराग त्यागी ने किया। राकिब कुरैशी, जिया चौधरी, पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सुमित पंवार, गौरव जैन, खुर्रम, फसीह अख्तर, शलभ गुप्ता, ब्रिजेश कुमार आदि रहे।
सपाई लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे: यादव
मीरापुर। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र से भाजपा सरकार को हटाना आवश्यक है। चुनाव में पार्टी को शक्तिशाली बनाने के लिये यादव ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्य की समीक्षा की। बिजनौर से मुजफ्फरनगर जाते समय युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का मोंटी तिराहे पर सपा नगर अध्यक्ष जीशान शिबली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गय्यूर मेवाती, जहीर राव, यामीन, शुएब, कारी फुरकान, शादाब आलम, मनसब अंसारी, अहसान कुरैशी, अनवार, शिब्बू, नाजिम, जुनैद, मोनिश आदि रहे।