फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मातृ दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए

मातृ दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मातृ दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए
मातृ दिवस पर बच्चों की मन मोहक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

खतौली। न्यू सेंट मेरी ग्लोबल स्कूल में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में अभिभावकों को सम्मान किया एवं अपने प्यार का प्रदर्शन किया। डायरेक्टर सागर सोम ने बच्चों को माता का महत्व बताते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने बच्चों को अभिभावकों के महत्व को बताया और सदैव उनका सम्मान करने की सीख दी। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में डायरेक्टर व प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम का समापन किया।
लाल दयाल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य तृप्ति तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्र व छात्राओं को माता पिता के महत्व समझाते हुए जीवन में उनके सम्मान व आज्ञा का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मेपल्स अकादमी में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने बच्चों को मातृ दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे व मां का रिश्ता सबसे मजबूत व गहरा होता है। वही बालक की पहली पाठशाला है। बच्चे के लिए मां का स्थान उसके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रबंधक मुकेश संगल व विपिन संगल ने सभी बच्चों को मातृ दिवस की बधाई दी। संचालन छात्रा अनुष्का व ओजस्वी ने संयुक्तरूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed