फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिंसा के झूठे मुकदमे वापस लिए जाए

हिंसा के झूठे मुकदमे वापस लिए जाए

Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
हिंसा के झूठे मुकदमे वापस लिए जाए
खतौली। गांव खेड़ी राघडांन में संत रविदास मंदिर में दलित जन विकास मंच की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में दलितों द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान आगजनी, लूटपाट व तोड़फोड़ की घटनाओं पर खेद जताया।
विज्ञापन

साथ ही हिंसा में गोली लगने से मरने वाले गांव गादला निवासी अमरेश की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। वक्ताओं का कहना था कि हिंसा की घटना में पुलिस प्रशासन की ओर से दलित समाज के लोगों के विरुद्ध झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनमें से कुछ निर्देश दलित भी हैं। दलितों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। दलितों ने सर्वसम्मति से तय किया कि इस संबंध में 17 अप्रैल को तहसील में शांतिपूर्ण तरीके से एसडीएम को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक होने की जानकारी गांव मुबारिकपुर तिंगाई निवासी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरभान कटारिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed