फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चरथावल में भी हंगामा, सड़क जाम की

चरथावल में भी हंगामा, सड़क जाम की

Tue, 03 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चरथावल में भी हंगामा, सड़क जाम की
चरथावल। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर मार्ग पर अमीगढ़ की पुलिया पर जाम लगाकर विरोध किया। जाम के कारण ग्रामीण अंचलों से परीक्षा देने वाली छात्राओं को पुलिस ने जीप तक कॉलेजों तक पहुंचवाया।
विज्ञापन

कई दिनों के अवकाश के बाद जिला मुख्यालय पर सरकारी दफ्तरों में कामकाज के लिए ग्रामीणों में सोमवार का इंतजार था, लेकिन दलितों द्वारा एससी एसटी प्रदर्शनकारियों द्वारा भारत बंद की घोषणा से जनजीवन ठप रहा। सुबह से अकबरगढ़ गांव में दलित बाहुल्य गांवों के युवा, महिलाएं एकत्र होने शुरू हो गए। वहां से सैकड़ों की तादात में पैदल और बाइक से प्रदर्शनकारी अमीगढ़ की पुलिया पर हंगामा, प्रदर्शन करते पहुंचे। ऐहतियात के तौर पर थानाध्यक्ष मय फोर्स के करीब पांच किमी तक निकाले गए जुलूस में साथ रहे। करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद अमीगढ़ की पुलिया पर सड़क जाम कर दी। हालांकि कुछ प्राइवेट वाहन वाया लुहारी होकर गंतव्य तक पहुंचे। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सदर और एसओ मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। मौके पर डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. गुलबीर अकबरगढ़, हरियाली न्यामू, अंगूरी, चरण सिंह अकबरगढ़, पूर्व प्रधान भोपाल सिंह, सलेक चंद, मलखान सिंह नगला रांई, दीपक कुमार बाढ़, अशोक कुमार सिकंदरपुर, ब्रजपाल सिंह न्यामू, अंकित न्यामू, वेदपाल सिंह, अश्वनी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के हाथ पांव फूले रहे। पुलिस ने छात्र-छात्राओं और इमरजेंसी कामों वालों लोगों को खुद जीप से गंतव्य तक पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed