{"_id":"5aa96c534f1c1bba758b581f","slug":"61521052755-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरल ने कॉलेज टॉप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरल ने कॉलेज टॉप किया
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से घोषित एमकॉम परीक्षा के परिणाम में श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमकॉम द्वितीय वर्ष (तृतीय सेमेस्टर) के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। छात्र विरल वशिष्ठ ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। निधि भार्गव 76.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और नेहा शर्मा ने 76 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा मेधावियों को पुरस्कृत किया। कहा कि आज का समय अधिक प्रतिस्पर्धा वाला है। बिना कठिन परिश्रम और लगन के कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती हैं। इसलिए सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है, क्योंकि मेहनत ही सफलता की कुंजी है। अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी और निदेशक डॉ आरएस सक्सेना ने भी मेधावियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान उप निदेशक डॉ अभिषेक बागला, डॉ पूनम शर्मा, वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार शर्मा, डॉ रविंद्र, डॉ जूही, संजय शर्मा, मुकेश कुमार, नियति पंडित, रमिका वर्मा, पूजा चौधरी, शिरीन आदि मौजूद रहे।
-