फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नारी अब अबला नहीं, डटकर मुकाबला करें

नारी अब अबला नहीं, डटकर मुकाबला करें

Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नारी अब अबला नहीं, डटकर मुकाबला करें
नारी अब अबला नहीं, डटकर मुकाबला करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नारी सशक्तीकरण और जागरूकता के तहत एसडी डिग्री कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नारी अब अबला नहीं है। वह डरकर नहीं, डटकर चुनौती और मनचलों को सबक सिखाएं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फोन सुविधा के लिए हैं, छात्राएं मुसीबत की घड़ी में 1090 बटन दबाकर इसका प्रयोग करें। सुरक्षा और सुविधा पांच मिनट के भीतर पास पहुंचेगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी ओमबीर सिंह, विशिष्ट अतिथि सीओ राजीव कुमार गौतम, नई मंडी थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने कहा कि सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए नारी को भी जागरूक होने के साथ आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। नारी अब अबला नहीं है, उन्हें हर चुनौती का डरकर नहीं, डटकर सामना करना चाहिए। नारी सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। मुश्किल आए तो तत्काल 1090 डॉयल कर दें। पांच से दस मिनट के भीतर सुरक्षा और सुविधा मिलेगी। इतिहास के प्रोफेसर डॉ अशोक त्रिपाठी ने कहा कि छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखें। प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा करना हैं, जिसमें महिलाएं सर्वोपरि है। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने भी विचार प्रकट किए। इसके बाद शहर में जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में तख्ती लेकर नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ एसएन सिंह ने किया। इस दौरान डॉ सरोज गुप्ता, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ अजय पाल सिंह, डॉ विशंभर सिंह पांडेय, डॉ चरण सिंह, डॉ बबीता, पवी सैनी, डॉ कुलदीप मलिक, विपिन कुमार, अंशुल शर्मा, नितिन कुमार, संदीप कुमार, अक्षय, अंजुल भूषण, सुखपाल सिंह, राजबीर सिंह, डीके जैन, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed