फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आबोहवा में जहर घोल रहे पुराने वाहन

आबोहवा में जहर घोल रहे पुराने वाहन

Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आबोहवा में जहर घोल रहे पुराने वाहन
आबोहवा मेें जहर घोल रहे पुराने वाहन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी का प्रकोप बढ़ने पर कोहरा और धुंध छाने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में हालात अधिक चिंताजनक बन गए हैं। शहर में भी प्रशासन की लापरवाही से हजारों वाहन आबोहवा में जहर घोल रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए अमला पूरी तरह से नाकाम है। पुराने वाहनों में चौपहिया ही नहीं, दुपहिया वाहनों की भी बड़ी तादात है, जो दिन-रात सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। एनजीटी ने एनसीआर में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने पर 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए थे। इस पर एआरटीओ ने जनपद में दुपहिया और चौपहिया वाहनों को ट्रेस तो कर लिया, मगर कार्रवाई की चाल बेहद धीमी है। इसके चलते यह पुराने वाहन जनपद की आबोहवा में जहर घोल रहे हैं।

प्रदूषण विभाग भी हुआ सतर्क
मुजफ्फरनगर। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली के कोटला मैदान पर भारत-श्रीलंका का टेस्ट मैच रोकना पड़ा है। इससे एक बार फिर एनसीआर स्मॉग और प्रदूषण की चपेट में है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने सोमवार को वायु प्रदूषण के साथ स्मॉग की स्थिति का आंकलन किया है। जांच में शहर में अभी खतरा नहीं है, लेकिन आने वाले समय में इंतजाम नहीं किए गए तो स्थिति भयावह हो सकती है। विभाग ने 10 पीएम और 2.5 पीएम की जांच की है, जिसमें 10 पीएम जिले में 150 प्रति मीटर पार्टिकुलेट मैटर मिले हैं, जबकि 2.5 पीएम की मात्रा भी 70 पार्टिकुलेट प्रति मीटर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


प्रदूषण के लपेटे में आए ट्रैक्टर
मुजफ्फरनगर। जिले में इन दिनों शुगर मिलों में पेराई सत्र चालू है, जिनमें अधिकांश गन्ना ट्रैक्टर-टॉलों के माध्यम से पहुंचाया जाता है। ऐसे में ट्रैक्टर भी प्रदूषण फैलाने के कारक बने हैं। जनपद में करीब 13 हजार से अधिक ट्रैक्टर 10 वर्ष पुराने हैं, जो सड़कों के साथ खेतों में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना पकड़ रहे हैं पुराने वाहन
एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि पुराने वाहनों पर रोजाना कार्रवाई की जा रही है। वाहनों के चालान करने के साथ अधिकांश को जब्त भी किया जा रहा है। एनजीटी के आदेशों का पालन होगा। किसी भी कीमत पर पुराने वाहनों का संचालन जनपद में नहीं होने दिया जाएगा।

पुराने वाहन संख्या
ट्रैक्टर 13556
बाइक 32786
कार 7354
ट्रक 2094
जीप 421
वैन 128
एलएमवी -7354
स्कूली वाहन 03
बस 480
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed