फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सोंटा में बुखार का प्रकोप, ग्र्रामीणों में दहशत

सोंटा में बुखार का प्रकोप, ग्र्रामीणों में दहशत

Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सोंटा में बुखार का प्रकोप, ग्र्रामीणों में दहशत
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

गांव सोंटा में बुखार का प्रकोप जारी है। कई ग्रामीण आसपास के चिकित्सकों के यहां और कई मेरठ के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों में दहशत है। मंसूरपुर शुगर मिल अधिकारी अब अपनी ओर से गांव सोंटा एवं आसपास के गांवों में मच्छरों से बचाव के लिए स्प्रे कराएंगे।

गांव सोंटा में बुखार से राजन समेत कई ग्रामीण की मौत हो चुकी है जबकि कई अभी भी बुखार की चपेट में है। राजन की मौत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर नालियों में छिड़काव कराया और ग्रामीणों को जागरूकता के लिए पंपलेट भी बांटे थे। ग्रामीणों ने विधायक विक्रम सैनी को भी अपनी इस समस्या से अवगत कराया है। विधायक का कहना है कि वे अधिकारियों से इस संबंध में बात कर रहे हैं। मंसूरपुर शुगर मिल के वीपी अरविंद कुमार दीक्षित का कहना है कि शुगर मिल सोमवार से गांव सोंटा और आसपास के गांवों में मच्छरों को मारने के लिए स्प्रे कराएगा। गांव में सोनू पुत्र जगदीश, बिरम सिंह पुत्र सतबीर, विपिन अमित, बबली देवी आदि ग्रामीण मेरठ और खतौली के अलग अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कराकर इलाज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed